रेमो डिसूजा ने हार्ट सर्जरी के बाद अस्पताल में किया डांस

Capture4

बॉलीवुड फिल्मों के नामी कोरियोग्राफर और डायरेक्टर Remo D’Souza की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। वो इस वक्त अस्पताल में हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। इस बीच उनकी पत्नी Lizelle D’Souza उनकी देखभाल में जुटी हुईं हैं।

अस्पताल से ही लिजेल अपने पति रेमो डिसूजा की तबियत के बारे में उनके फैंस को जानकारी दे रही हैं। हाल ही में लिजेल ने एक वीडियो के जरिए फैंस को बताया है कि उनके पति रेमो अभी बेहतर हैं। अस्पताल से जारी इस वीडियो में रेमो डिसूजा अपने पैरों को म्यूजिक की धुन पर थिरकाते हुए दिख रहे हैं।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वीडियो रिलीज कर लिजेल ने लिखा है, ‘पैरों से नाचना एक अलग बात है और दिल से नाचना दूसरी बात है। रेमो डिसूजा… थैंक्यू आप सभी का आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए।’ रेमो डिसूजा के इस वीडियो पर वरुण धवन समेत कई सितारों ने कमेंट किया है औऱ रेमो डिसूजा के जल्दी ठीक होने की दुआ की है। लिजेल के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया ये वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं।

बता दें कि बीते शुक्रवार रेमो डिसूजा को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद लिजेल डिसूजा ने दूसरे दिन एक इंटरव्यू के जरिए बताया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी की है।

इसके बाद से ही रेमो डिसूजा अस्पताल में हैं जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। रेमो डिसूजा की पत्नी ने इसके बाद कोरियोग्राफर और डायरेक्टर की तबियत में सुधार की बात मीडिया से बात करते हुए बताई थी। हालांकि, रेमो डिसूजा के डिस्चार्ज होने के बारे में अभी तक ताजा जानकारी सामने नहीं आई है। रेमो डिसूजा अपने डांसिंग मूव्स और एबीसीडी, रेस 3 जैसी फिल्मों के डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Comment