जम्मू पुलिस ने दो आतंकवादी को गिरफ्तार किया , आतंकवादियों के कब्जे से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद

170

आतंकवादी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फोर्स’ (टीआरएफ) के दो आतंकवादियों को शुक्रवार शाम को स्थानीय पुलिस ने यहां गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आतंकवादियों के कब्जे से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने काजीगुंड के चुरथ के रहने वाले रईस अहमद डार और कुलगाम के अश्मुजी के रहने वाले सबजार अहमद शेख को गिरफ्तार किया। ये दोनों एक कार से श्रीनगर जा रहे थे तभी नरवल बाइपास पर शुक्रवार शाम पुलिस ने उन्हें रोका और गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े – AB-PMJAY SEHAT: पीएम मोदी ने कश्मीर में आयुष्मान भारत योजना लॉन्च

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्वचालित हथियारों से लैस आतंकवादियों के आने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद एसओजी ने इलाके में विशेष जांच बिंदु बनाए थे। उन्होंने बताया, ‘‘शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जब एसओजी दल इलाके में वाहनों की जांच कर रहा था, तब एक कार में सवार लोगों ने वाहन को वहां से भगाने की कोशिश की।

संदिग्ध हरकत नजर आने पर दल ने तुरंत वाहन का पीछा किया और दो संदिग्धों को पकड़ लिया, उनके पास से एक बैग भी मिला।’’ अधिकारी ने बताया कि बैग डार के पास से मिला तथा उसमें एक एके राइफल, दो मैगजीन तथा 60 कारतूस, एक पिस्तौल, दो मैगजीन तथा 15 कारतूस मिले।

यह भी पढ़े – CBSE Board 2021:12वीं के Biology Exam का फॉर्म जारी हुआ

प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, शस्त्र अधिनियम एवं गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने टीआरएफ के मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

टीआरएफ लश्कर ए तैयबा से जुड़ा संगठन माना जाता है। अधिकारी ने बताया कि डार पहले भी आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहा है और उनके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह टीआरएफ के लिए काम कर रहा था। उसके साथी की भूमिका के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जम्मू पुलिस पता लगा रही है कि आतंकवादी गतिविधियों को कौन लोग समर्थन दे रहे थे।

Leave a Comment