यूके पुलिस ने प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां को पकड़ा, तोड़ा लॉकडाउन

96 mnn

कोरोना वायरस का नया रूप मिलने के बाद ब्रिटेन में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन लगता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस Priyanka Chopra (प्रियंका चोपड़ा) को वहां नियमों को पालन करने में परेशानी हो रही है। सख्त लॉकडाउन के बावजूद Priyanka Chopra घर से बाहर निकलीं तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्रियों के साथ आज PM मोदी करेंगे बैठक, कोरोना वायरस के ऊपर मिल सकता है जवाब

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, Priyanka Chopra के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने यह कार्रवाई तब की जब वे नॉटिंग हिल में जोश वुड कलर सैलून में हेयर अपॉइंटमेंट के पहुंची थीं। घटना बुधवार की है। Priyanka Chopra के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और पालतू डॉगी डायना भी थीं। Priyanka Chopra और उनकी मां के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की फोटो वायरल होने के बाद इंटरनेट मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है।

यह भी पढ़ें – Weather Forecast: 3 दिन बाद बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में हो सकती है बारिश

हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने इन आरोपों का खंडन किया है। अभिनेत्री की तरह से जारी बयान में कहा गया है कि वे अनुमति लेने के बाद ही सैलून गई थीं। सैलून खासतौर पर उस फिल्म की जरूरत के हिसाब से खुलवाया गया था, जिसकी शूटिंग के लिए एक्ट्रेस यूके में हैं।

यह भी पढ़ें – महिला पायलटों ने रचा इतिहास, नॉर्थ पोल से होकर सैन फ्रांसिस्को से भारत पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट

बता दें, प्रियंका चोपड़ा की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ हाल ही में रिलीज हुई है और अभिनेत्री पहले से ही इसके सिक्वल पर काम कर रही हैं। फिल्म रिलीज के बाद प्रियंका ने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि रिलीज के पहले चार हफ्तों में 44 मिलियन परिवारों ने इस फिल्म को देखा। इसके बाद प्रियंका ‘द व्हाइट टाइगर’ के सिक्वल में दिखाई देंगी। फिल्म का प्रॉडक्शन भी प्रियंका ही कर रही हैं। साथ ही Priyanka Chopra मिस्टी कलिंग और डैन गोअर के साथ एक अनटाइटल्ड कॉमेडी पर भी काम कर रही हैं।

Leave a Comment