मुंबई में सुरेश रैना-गुरु रंधावा सहित कई सितारे गिरफ्तार, मिली जमानत

56

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) और सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) को मुंबई में पुलिस की रेड में गिरफ्तार किया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों सेलेब्रिटी को बेल पर छोड़ दिया है। ये दोनों हस्तियां कुल 34 लोगों के साथ मुंबई एयरपोर्ट के पास मौजूद ड्रैगन फ्लाई क्लब में पार्टी के लिए इकट्ठा हुई थीं। पुलिस ने यहां रेड की और इन्हें गिरफ्तार कियाl इन पर कोविड- 19 नियमों को तोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं।

यह भी पढ़े – Rewa: गंगेव के नदना ग्राम में समस्याओ का लगा अम्बार

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एसआर पी साहर (SR Pi Sahar) पुलिस स्टेशन ने जानकारी दी है कि क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina Arrested in Mumbai) और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) भी गिरफ्तार हुए लोगों में शामिल थे। जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग कोविड से बचाव के लिए मुंबई में लागू नाइट कर्फ्यू के बावजूद इस क्लब में हाई प्रफाइल पार्टी कर रहे थे और सभी जरूरी उपायों की धज्जियां उड़ा रहे थे। इसमें गुरु रंधावा, सुरेश रैना के अलावा सुजेन खान (Sussanne Khan) का नाम भी सामने आ रहा है।

यह भी पढ़े – पत्नी और बेटी को 3 दिन तलाशा, शव मिलते ही फरार

इन पर कोविड- 19 के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को बाद में बेल पर रिहा कर दिया गया हैl मुंबई पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरेश रैना और अन्य 33 आरोपियों के खिलाफ धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आज्ञा का उल्लंघन), धारा 269, आईपीसी और NMDA के प्रावधानों के तहत धारा 34 में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े :

जबलपुर-नागपुर हाइवे पर खड़े टैंकर में टकराई कार, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CM Shivraj ने 3 पुलिसकर्मियों को किया नौकरी से निलंबित, SP का तबादला

IND VS AUS: क्या भारत की बैटिंग सुधारने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे राहुल द्रविड़? जानें राजीव शुक्ला का जवाब

Leave a Comment