Mamta Banerjee पैर में चोट, अस्पताल में किया गया भर्ती

Mamta Banerjee पैर में चोट, अस्पताल में किया गया भर्ती

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के नंदीग्राम (Nandigram) में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कथित हमले के बाद बुधवार को एसएसकेएम अस्पताल (SSKM Hospital) में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamta Banerjee) को भर्ती कराया गया है। उनके पैर, टखने में गंभीर चोटें आई है। उन्होंने सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत भी की।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – CAR ACCIDENT : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर में घुसी, 8 की मौत

मुख्यमंत्री का बुधवार रात को अस्पताल में एक्सरे किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, ममता बनर्जी के दाएं पैर में सूजन है और गंभीर चोटें आई हैं। ममता बनर्जी के बाएं टखने में भी गंभीर चोट आई है। पैर पर खरोंच के भी निशान हैं। वहीं दायें कंधे पर भी चोट है। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत भी आ रही है।

डॉक्टर ने कहा कि उन्हें छुट्टी देने से पहले हमें उनकी स्थित पर नजर रखने की जरूरत है। राज्य सरकार ने बनर्जी के उपचार के लिए 5 वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई है।

यह भी पढ़ें – Mamata Banerjee को लगी चोट पर बोले चश्मदीद गवाह

बनर्जी पर शाम को चुनाव प्रचार के दौरान पूर्ब मेदिनीपुर के नंदीग्राम में कथित रूप से हमला हुआ। बनर्जी ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया और वे गिर गईं। उनके अनुसार उनके पैर सूज गया और उनके सीने में दर्द और बुखार-सा महसूस हो रहा है।

WhatsApp & Telegram Group Join Buttons
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि घटना के समय मौके पर कोई स्थानीय पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहीं बनर्जी ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे साजिश है। इस सीट पर ममता का मुकाबला उनके पूर्व सहयोगी और अब भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है। भाजपा, कांग्रेस और माकपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चुनाव से पहले लोगों की सहानुभूति पाना चाहती हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि मुख्यमंत्री को जेड-प्लस की सुरक्षा प्राप्त है।

Leave a Comment