
सभी त्यहारों का सबसे प्रिय त्योहार दिवाली पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार, दिवाली, जो सभी सभाओं, शुभकामनाओं और खुशियों के प्रसार है, लगभग 2 वर्षों के बाद सभी बहुत धूमधाम से मनाएंगे यह त्यौहार। बॉलीवुड सेलेब्स अपने सबसे अच्छे दिवाली आउटफिट्स से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें काफी वाइरल भी हो रही है।
दिवाली पर, जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) ने सोशल मीडिया पर अपनी मनमोह करने वाली एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री बहुत ही आकर्षक लग रही थी उन्होंने एक साधारण लेकिन सुरुचिपूर्ण पोशाक पहनकर दर्शकों और उसके प्रशंसकों की आंखों को आकर्षक किया। जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) ने काले रंग की घाघरा चोली पहनी थी। इस विदेसी कुड़ी ने हमारा दिल को एकदम मदहोश कर दिया।
एक शेवरॉन प्रिंट घाघरा चुना जिसे पोल्का डॉट चोली के साथ जोड़ा। वी-नेक वाले स्लीवलेस ब्लाउज़ से ज्यादा कातिल और सुरुचिपूर्ण कुछ भी नहीं हो सकता। एक्ट्रेस ने इसके साथ ब्रैलेट स्टाइल का ब्लाउज पेयर किया था। नेकलाइन पर नाजुक फूलों की अलंकरण थी। लुक में स्टेटमेंट जोड़ने के लिए लहंगे के अंत में फ्लोरल प्रिंटेड फूल थे। उन्होंने अपने पूरे लुक को लाल दुपट्टे के साथ पूरा किया। जियोर्जिया ने अपने दिवाली पहनावा को चुडिया और झुमके के साथ बहुत कम मेकअप करके अपना पूरा लुक पूरा किया। जॉर्जिया (Giorgia Andriani) ने पूरे लुक को एक काली बिंदी के साथ पूरा किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की, सभी ने उनके यह लुक के लिए तारीफों के पूल बाटे।
जॉर्जिया को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का बहुत शौक है। वह अक्सर हर त्योहार को बहुत खुशी और एक सुंदर रवैये के साथ मनाते हुए देखी जाती हैं, और निश्चित रूप से, यह हमें बहुत प्यारा भी लगता है। हाल ही में, अभिनेत्री ने उनके मालदीव में अपनी छुट्टियों से अपनी कुछ मनमोहक तस्वीरें पोस्ट की थी।
वर्तमान में काम के मोर्चे पर, जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) ने दक्षिण में “कैरोलीन कामाक्षी” वेब सीरीज के साथ अपनी शुरुआत की। वह “लिटिल स्टार” में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। वह अब जल्द ही “वेलकम टू बजरंगपुर” में श्रेयस तलपड़े के साथ बॉलीवुड में अपनी जगह बनाती नजर आएंगी।
Follow 👇
लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें: