मंगलुरु । कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु (Mangaluru) में एक युवक को दूसरे धर्म की लड़की के साथ घूमने पर न केवल पीटा गया, बल्कि उस पर चाकू से भी हमला किया गया। युवक पर हमला उस समय हुआ जब वह लड़की के साथ बस में सफर कर रहा था। मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, मंगलुरु (Mangaluru) शहर के बाहरी इलाके में रात करीब 9:30 बजे कुछ लोगों ने बस को रोका और युवक- युवती जोकि साथ में पढ़ाई करते हैं और दोस्त हैं उन्हें पहले बस से नीचे उतारा, इसके बाद युवक को पीटा. लड़की ने जब लड़के को बचाना चाहा तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी के बाद बजरंग दल से जुड़े 4 अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चार लोग पहले कार से आए थे, उन्होंने बस को रुकवाया और लड़के को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद लड़के पर चाकू से वार किया गया। घायल हालत में लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें –Madhya Pradesh Board Exam की तारीख आगे बढ़ सकती हैं?
पुलिस ने बताया कि लड़की बेंगलुरु जा रही थी और उसका दोस्त उसकी मदद के लिए उसके साथ जा रहा था। लड़की ने बताया कि वह पीड़ित को पिछले कई साल से जानती है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही सहायक पुलिस आयुक्त की अगुवाई वाली विशेष टीम तैयार की जो इस पूरे मामले की जांच करेगी। पुलिस अब इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमलावरों को ये किसने बताया कि युवक-युवती बस से बेंगलुरु जा रहे हैं।
Follow 👇
लाइव अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें:
यह भी पढ़ें –
- Sachin Tendulkar की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया
- Corona Virus: कोरोना से मरने वालों के लाश रखने की जगह पड़ रही कम
- Mp News: Mahakal मंदिर में भक्तों को नहीं मिलेगा प्रवेश
- COVID-19: Actress Alia Bhatt हुई कोरोना पॉजिटिव
- केंद्र सरकार ने 700 करोड़ रुपए Haridwar Mahakumbh के लिए दिए
- Mp News: बढ़ते Corona को रोकने के लिए बैतूल, रतलाम, खरगोन और छिंदवाड़ा में रहेगा लॉकडाउन