झारखंड के गढ़वा में अब तक की सबसे बड़ी साइबर लूट सामने आई है। साइबर अपराधियों ने सरकारी खजाने में सेंधमारी करते हुए 10 करोड़ रुपये उड़ा लिए। यह राशि राज्य के गढ़वा जिले में ग्रामीणों को बतौर मुआवजा दी जानी थी।
झारखंड के गढ़वा जिला में अब तक का सबसे बड़ा साइबर क्राइम देखने को मिला है जहां साइबर अपराधियों ने एक साथ 10 करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया। बराज के पास रहने वाले रैयत लोगों के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये का मुआवजा भेजा था, लेकिन उसमें से 10 करोड़ रुपये की अवैध निकासी कैसे हुई है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें – Central government ने 20 सरकारी ITI का चयन किया, मिलेंगी ये सुविधाएं
ग्रामीण मुआवजे की आस में
उधर, ग्रामीण इसी आस में बैठे हुए हैं कि उन्हें मुआवजा मिलेगा, लेकिन इन्हें पता ही नहीं कि यह राशि लूटी जा चुकी है। गढ़वा के कलेक्टर राजेश कुमार पाठक ने बताया कि यह साइबर क्राइम का मामला है। इसकी जांच कर रहे हैं। कमेटी बनाई गई है। बहुत जल्द इसका खुलासा होगा।
यह भी पढ़ें – MP: उमा भारती ने किया बड़ा ऐलान, 8 मार्च से शुरु होगा शराबबंदी अभियान
लगातार बढ़ते जा रहे साइबर क्राइम
देश में लगातार साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैें। वर्ष 2012 से 2018 के बीच कुल 90,000 से ज्यादा मामले साइबर क्राइम के हुए हैं। इसमें से 27,000 से ज्यादा मामले 2018 में हुए हैं। 2019 में 44,546 मामले साइबर क्राइम के सामने आए। कर्नाटक (Karnataka) में सबसे अधिक 12,020 मामले हुए वही दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) रहा जहां 11,416 मामले हैं। महाराष्ट्र (Maharashtra) में 4967 मामले हुए वहीं तेलंगाना में 2691 और असम में 2231 हुए।